aajtaktimes

ईद पर सफाई व्यवस्था को सही करने का डीएम ने दिया आदेश

बाराबंकी। जनता सामूहिकता और सर्वधर्म सम्मान की भावना से त्यौहार की
खुशियांॅ मनाएं। त्यौहार की खुशियों और हर्षोल्लास पर थोड़े से अराजक
तत्वों के नकारात्मक कृत्यों का प्रभाव न पड़ने दे। देवा और महादेवा की
धरती बाराबंकी की धार्मिक सद्भावना की सर्व विख्यात प्रतिष्ठा को और
पुष्ट करें। सम्बन्धित अधिकारी अगामी अलविदा और ईद के त्यौहार को
दृष्टिगत रखते हुए जनपद में पानी और सफाई की व्यवस्था का विशेष ध्यान
रखें। ईदगाह और उसके रास्ते की सड़क सही और साफ कराएं। नमाज के समय छुट्टा
जानवरों को बन्द रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उक्त उद्गार आज अजय
यादव जिलाधिकारी ने आगामी ईद-उल-फितर त्यौहार के दृष्टिगत बुलायी गयी
शान्ति समिति की बैठक में व्यक्त किए। उन्होने कहा जनपद बाराबंकी में
लोगों में मतभेद तो हो जाता है पर मन भेद नहीं होता। यहॉ का सामाजिक
सौहार्द उल्लेखनीय है, फिर भी कतिपय अराजक तत्व इस सुन्दर वातावरण को
दूषित करने का कार्य कर सकते हैं, जिसके लिए प्रशासन अपनी कार्यवाही और
व्यवस्थायंे नियमित कर रहा है। उन्होने जनता से अपील की कि ऐसे अवसर पर
किसी भी दुर्भावना पूर्ण प्रचार में शामिल न हो, त्यौहार की खुशियॉं
अराजक तत्वों की मानसिकता का शिकार न बनने दंे। बैठक में जनपद के विविध
क्षेत्रों से आए नागरिकों ने पानी और बिजली की अधिक आपूर्ति के अनुरोध के
साथ ईदगाह की सफाई एवं मार्ग व्यवस्था में सुधार पर ध्यानाकर्षित कराया।
जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि इस समय जनपद में 20 घण्टे विद्युत आपूर्ति
की जा रही है तथापि प्रयास किया जायेगा कि आगे 24 घण्टे निर्बाध विद्युत
आपूर्ति जनपद को प्राप्त हो सके। इसी क्रम में उन्होने अलविदा और ईद की
विशेष नमाज के मद्देनजर छुट्टा जानवरों को बंद रखने हेतु सम्बन्धित
अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए। उन्होने कहा कि छुट्टा जानवरों को
बंद रखने के उपरान्त भी अधिकारी तात्कालिक रूप से जानवर पकड़वाने की
व्यवस्था रखे, जिससे ईदगाह में नमाज के समय कोई व्यवधान न हो। उन्होने
बैठक में जनपद से आए नागरिकों के सुझावों-शिकायतों को भी सुना तथा
सम्बन्धित अधिकारियों को यथोचित निस्तारण एवं व्यवस्थाओं के निर्देश भी
जारी किये। बैठक में पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने अवगत कराया कि जिले
में 19 वीं और 21 वीं रमजान पर जुलूस निकाला जाता है, जिसके लिए सभी
व्यवस्थायें सुनिश्चित कर ली गयी है। उन्होने सभी समुदाय के लोगों से
धार्मिक सद्भाव बनाये रखने की अपील करते हुए सामूहिकता से त्यौहार मनाने
को कहा। उन्होने बताया कि इस अवसर पर शान्ति व्यवस्था हेतु पुलिस विभाग
को व्यापक निर्देश दिए जा चुके है तथापि जनता के सक्रिय सहयोग और सामाजिक
सद्भाव से त्यौहार पूरे उल्लास के साथ मनाया जा सकेगा। बैठक में अपर
जिलाधिकारी हरिकेश चौरसिया, समस्त उपजिलाधिकारी, सम्बन्धित विभागों के
समस्त अधिकारियों सहित अल्प संख्यक वित्त विकास निगम उ0प्र0 के निदेशक
इजहार हुसैन, जनपद से बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने
भाग लिया।

Related

UP 8533465172982431985

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item