aajtaktimes

आज से शुरु होगा दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र, हंगामेदार रहने के आसार

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के आज से शुरू हो रहे दो दिवसीय विशेष सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। विपक्षी पार्टी बीजेपी की योजना प्रीमियम बस सेवा स्कीम, तीनों नगर निकायों के बकाए का भुगतान नहीं होने, वाटर टैंकरों की खरीद जैसे मुद्दों पर आप सरकार को घेरने की है।
अरविंद केजरीवाल सरकार ने बीजेपी शासित तीनों नगर निगमों के कामकाज पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाया है। ऐसे में विपक्ष का प्रयास इन मुद्दों पर सदन में सरकार को घेरने का होगा। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि दो दिवसीय विशेष सत्र के दौरान विधानसभा के सदस्य तीन नगर निकायों के कामकाज पर चर्चा करेंगे।
सदन में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि वह प्रीमियम बस सेवा मामले पर चर्चा के लिए कार्य स्थगन प्रस्ताव लाएंगे। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम के बीच लगातार टकराव की स्थिति बनी रही है।

Related

UP 251086901199860441

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item