aajtaktimes

गोप ने किया ताइक्वाण्डो खिलाड़ियों को सम्मानित

बाराबंकी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेडल जीतकर आये खिलाड़ियों को
ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
मुख्य प्रशिक्षक व अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अनिल कुमार धानुक के नेतृत्व
में टीम गोवा, पणजी में आयोजित हुए राष्ट्रीय ताइक्वाण्डों प्रतियोगिता
में बाराबंकी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण पदक,
पांच रजत पदक और एक कास्य पदक प्राप्त किया। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 9
से 11 जून  को पणजी, गोवा में आयोजित हुई थी। खिलाड़ियों मे सीनियर वर्ग
में समसुद्दीन (स्वर्ण), अनीता धानुक (स्वर्ण), विजेन्द्र धानुक (रजत),
मो0 फरहान (रजत), लीलावती सिंह (रजत), जूनियर वर्ग में शुभम धानुक (रजत),
शहनवाज (कास्य), सब जूनियर वर्ग में कुनाल धानुक (स्वर्ण), जयपुरिया
स्कूल से अदिति धानुक (रजत) तथा कैडेट वर्ग में वीरेश राज ने स्वर्ण पदक
जीता। इस अवसर पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को भी
सम्मानित किया गया। मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियो में वर्तिका पटेल
स्वर्ण पदक, सारांश मिश्रा स्वर्ण पदक, प्रतिभा खत्री रजत पदक और मो0
शहनवाज ने रजत पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता मे स्वर्ण पदक विजेता
खिलाडी वर्तिका और सारांश का चयन राष्ट्रीय ताइक्वाण्डों प्रतियोगिता में
हो गया है।  इस अवसर पर टीम मैनेजर विकास धानुक को भी सम्मानित किया गया।

Related

UP 5267836800020512589

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item