अब गर्भवती महिलाओं को मिलेगा भोजन, दूध व फलः सीडीपीओ
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_566.html
जौनपुर। जनपद के विकास खण्ड सिरकोनी के प्रभारी सीडीपीओ ने बताया कि अब गर्भवती महिलाओं को मिलेगा पका-पकाया भोजन। उन्होंने बताया कि यह भोजन हौंसला पोषण फीडिंग योजना के तहत दिया जायेगा। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को पका-पकाया भोजन के अलावा मौसमी फल व दूध भी दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस योजना का शासनादेश बीते 22 जून को आ गया है जिसका पालन कराना भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

