aajtaktimes

वर्ग की तैयारी में जुटा जौनपुर का विश्व हिन्दू परिषद

जौनपुर। विश्व हिन्दू परिषद के संगठन मंत्री मनोज मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ता कुल 8 टोलियां बनाकर बलिया में आयोजित परिषद वर्ग की तैयारियों में जुट गये हैं। 10 दिवसीय परिषद वर्ग इस बार सम्पूर्ण प्रदेश का बलिया में 8 जून से आहूत है जिसके लिये विश्व हिन्दू परिषद जौनपुर इकाई के कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों से चिन्हित कार्यकर्ताओं को परिषद वर्ग में भेजने की तैयारियों में जुट गया है। श्री मिश्र ने बताया कि जनपद से कुल 50 कार्यकर्ता परिषद वर्ग में भेजे जायेंगे। कार्यकर्ता चयन की टोली में अलग-अलग क्षेत्रों से आचार्य रविन्द्र द्विवेदी, अवधेश तिवारी, जय नारायण सिंह, विजय तिवारी, कमलेश अग्रहरि, मनोज सिंह, संतोष सोनी, डा. आरसी द्विवेदी, प्रवेश गुप्ता, मनीष गौतम, आशीष गुप्ता शमिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर लगे हुये हैं। इसी क्रम में बीते 4 जून को जनपद के शाहगंज, सोंधी, बक्शा, सुइथाकला, खेतासराय सहित अन्य क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं द्वारा परिषद वर्ग के लिये कार्यकर्ताओं को चिन्हित किया गया।

Related

UP 4451859424704478299

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item