सिंगरामऊ पुलिस ने दो वारण्टी को किया गिरफ्तार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_622.html
जौनपुर। सिंगरामऊ थाना पुलिस ने गैरजमानती वारण्ट के अभियुक्त देवानन्द व नन्दलाल निवासी मल्लूपुर थाना सिंगरामऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष विजय गुप्ता ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी उनके घर दबिश देकर की गयी। इसके बाद आवश्यक कार्यवाही के उपरान्त सम्बन्धित को चालान न्यायालय भेज दिया गया।

