aajtaktimes

कोल्डड्रिंक खरीदें तो रहें सावधान, कहीं आपके साथ भी न हो ऐसा...

नई दिल्ली : गर्मियों में अगर आप भी कोल्डड्रिंक पीते हैं तो सावधान हो जाइए। जो घटना आंध्र प्रदेश के टनुकू के कादिल प्रसाद के साथ घटी वो कहीं आपके साथ न घट जाए। कादली प्रसाद के घर रिश्तेदार आए हुए थे। वे रिश्तेदारों के लिए 6 कोल्ड ड्रिंक की बोतलें लेकर आए। घर पहुंचकर प्रसाद ने इन 6 में से एक बोतल को खोलने से पहले हिलाया लेकिन जो बोतल में देखा उसे देखकर वो दंग रहा गया।
कोल्ड ड्रिंक के अंदर एक मरा हुआ सांप था। प्रसाद फौरन उसी दुकान पर वापस गया जहां से उसने वो बोतल खरीदी थी और दुकानदार से उस मरे हुए सांप के बारे में पूछा।
अगर सांप नजर नहीं आता तो....
प्रसाद के मुताबिक अगर सांप उन्हें पहले नजर नहीं आता तो ना जाने क्या अनर्थ हो जाता? प्रसाद के मुताबिक वो इस मामले में कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। प्रसाद ने यह भी बताया कि दुकानदार ने उस पैक्ड बोतल की जिम्मेदारी लेने से साफ मना कर दिया। 

Related

UP 5668006566488859394

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item