aajtaktimes

पति-पत्नी दे रहे थे एक-दूजे को धोखा, फेसबुक ने मिलन कराया अनोखा

सरकारी नौकरी पर पति, एक आईटी फर्म में अच्छे पद पर पत्नी। दांपत्य जीवन से मन भरा तो दोनों ने फेसबुक पर फ्रेंड बना लिए। दोनों ने एक-दूसरे से बेवफाई कर अलग-अलग fake id बनाई और फेसबुक पर हमसफर ढूंढ लिए चैटिंग करने लगे। चैटिंग पर प्यार बढ़ा तो डेटिंग तक बात पहुंची।
ब्लू स्टार की 32वीं बरसी: दरबार साहिब में बदसलूकी, हंगामा, तस्वीरें
ननद ने किसी और संग रंगरलियां मनाते देखा, भाभी ने जिंदा जलाया, तस्वीरें
डेटिंग पर जाना दंपत्ति को उस समय भारी पड़ा, जब प्रेमी-प्रेमिका समझ कर जिसे डेटिंग करने के लिए पहुंचे तो सामने अपने ही जीवनसाथी को खड़े पाया।  दोनों ही फेक आईडी के जरिए चैटिंग में लगे हुए थे। एक-दूसरे की बेवफाई का पता उनको मुलाकात के दौरान ही लगा। ऑनलाइन दोस्ती और चैटिंग से पैदा हुए इस तमाशे को शहर के सेक्टर-16 के शांतिकुंज पार्क में सबने देखा। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई। बेवफाई सामने आने के बाद दोनों के बीच नौबत मारपीट तक भी पहुंच गई।
पुलिस के मुताबिक, यह प्रेमी जोड़ा पिछले 15 दिनों से फेसबुक पर फेक आईडी के जरिए एक-दूसरे से चैटिंग कर रहे थे। तस्वीरें भी अलग-अलग लगा रखी थी। दोनों में दोस्ती हुई और मिलने का प्लान बनाया। सोमवार को यह दोनों शहर के शांतिकुंज पार्क में मिलने के लिए पहुंचे, लेकिन जैसे ही दोनों का एक-दूसरे से सामना हुआ तो होश उड़ गए और झगड़ा शुरू हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि पुलिस को मामला शांत कराना पड़ा।

Related

UP 6779977996880708493

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item