aajtaktimes

बम बनाने के दौरान हुआ विस्फोट, चपेट में आये तीन अपराधियों समेत उड़ी घर की छत

बिहार के नवादा में बम ब्लास्ट की घटना में तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. घटना सिरदला प्रखंड के परतापुर गांव की है जहां बम बनाने के क्रम में ब्लास्ट हो गया. धमाका इतना जबर्दस्त था कि इस घटना में तीन लोगों के घायल होने के साथ-साथ घर की छत भी उड़ गई. घायलों में एक को सिरदला हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है जबकि दो मौके से फरार हो गये.रजौली डीएसपी उपेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि प्रतापपुर गांव में बम ब्लास्ट हुआ जिसमें एक शख्स जख्मी हो गया. डीएसपी ने दो अन्य लोगों के घायल होने और मौके से भाग निकलने की भी बात कही. डीएसपी के अनुसार बासों राजवंशी के घर में एक बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए अपराधी जुटे थे इसी बीच बम ब्लास्ट हो गया ।

Related

UP 1956348703977860793

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item