aajtaktimes

लायंस क्लब ने निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली

जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर लायंस क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गयी। शाही किले से निकली रैली नगर भ्रमण करते हुये ताड़तला स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचकर समाप्त हो गयी। रैली में शामिल लोग पर्यावरण बचाओ, पौधे लगाओ सहित अन्य सम्बन्धित नारे लगा रहे थे। रैली के समापन स्थल पर आयोजित संगोष्ठी में संस्थाध्यक्ष ला. संजय श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत करते हुये लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक महेन्द्र नाथ सेठ, सै. मो. मुस्तफा, वीरेन्द्र प्रधान, डा. एमएम वर्मा, अजय आनन्द, रामकुमार साहू, सुधाकर मौर्य, जोगेश्वर केसरवानी, अरूण त्रिपाठी, दीप नरायन कपूर, विद्याधर उपाध्याय, सदानन्द मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में अशोक मौर्य ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

UP 3017267639634227824

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item