aajtaktimes

युवा वैश्य एकता परिषद ने पवन को जिलाध्यक्ष व संजय को बनाया उपाध्यक्ष

जौनपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक रविवार को सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि मण्डल उपाध्यक्ष श्याम चन्द्र गुप्ता रहे जिन्होंने युवा व्यवसायी पवन जायसवाल को जिला युवा प्रभारी व संजय अस्थाना को जिला उपाध्यक्ष चयनित किया। साथ ही उन्होंने स्वच्छ मन से कार्य करने की शपथ दिलाया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई दिया। अन्त में नगर अध्यक्ष अतुल जायसवाल ने कहा कि वैश्य परिवार के हाईस्कूल एवं इण्टर के 80 प्रतिशत से अधिक प्राप्तांक वाले मेधावी बच्चों को 15 जून को सुक्खीपुर में स्थित एक होटल में सम्मानित किया जायेगा। बैठक में संचालन जिला कोषाध्यक्ष राजेश जायसवाल ने किया। इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष अनुज गुप्ता, संतोष अग्रहरि, सूरज सोनी, विजय चौरसिया, हेमन्त जायसवाल, इन्द्रजीत देवर्षि, मनीष गुप्ता, शुभम जायसवाल, मोहित वर्मा, जितेन्द्र गुप्ता, राधेश्याम जायसवाल, संकेत साहू के अलावा वैश्य परिवार के तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 6080152011696115499

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item