aajtaktimes

संघ ने मनाया छत्रपति शिवाजी साम्राज्य दिवस

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वर्ष में 6 उत्सव प्रमुख रूप से मनाता है। छत्रपति शिवाजी राज्याभिषेक दिवस की 342वीं वर्षगांठ पर आयोजित हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव शनिवार को नगर के सरस्वती शिशु मंदिर बारीनाथ (उर्दू बाजार) में मनाया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता प्रवीर जी ने शिवाजी के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने बताया कि गोहत्या इस देश में न हो, सभी बलिष्ठ व शक्तिशाली बने, सभी में राष्ट्रप्रेम की भावना प्रवाहित हो, ऐसी उनकी सोच थी। अन्त में उन्होंने स्वयंसेवकों का आह्वान करते हुये कहा कि हम सभी स्वयंसेवकों को भी अपना निजी स्वार्थ छोड़कर राष्ट्रहित में सोचना चाहिये। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर संघचालक धर्मवीर मोदनवाल एवं संचालन अविनाश गुप्त व रमेश ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर गीतकार झब्बू, मानिक चन्द्र सेठ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 8806984220874274684

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item