सीडीओ व एडीएम को जिले के अधिकारियों ने दी विदाई
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_965.html
जौनपुर। स्थानान्तरित मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव एवं अपर जिलाधिकारी रजनीश चन्द्र को जनपद के अधिकारियों द्वारा विदाई दी गयी। इस मौके पर जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक तेज प्रताप मिश्र, अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा रामबाबू त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों ने उपहार, बुकें, पुष्प आदि देकर स्वागत किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी, सीटीओ राकेश सिंह, उपजिलाधिकारी बदलापुर ममता मालवीय, रिंकी जायसवाल, प्रियंका सिंह, तहसीलदार केडी शर्मा, पीके राय, केएन तिवारी, बीडीओ सुबास चन्द्र सरोज, देवेन्द्र प्रताप सिंह, जयेश सिंह, शेषनाथ चौहान, अरूण पाण्डेय, श्रमायुक्त बीएन दूबे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गजराज यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल सोनकर, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी शैलेष राय आदि उपस्थित रहे।

