पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_982.html
बाराबंकी। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक में लोकतंत्र में बढ़ते
अपराधीकरण एवं चौथे स्तम्भ पर हो रहे हमले को लेकर चिंता जतायी गयीं।
निष्पक्ष एवं निर्भीकता के साथ समाचार प्रकाशन के साथ ही पत्रकारों की
सुरक्षा के दृष्टिगत संगठन द्वारा प्रधानमंत्री को संबोधित एक चार
सूत्रीय मांगपत्र जिलाध्यक्ष चमन सिंह की अगुआई में जिलाधिकारी कार्यालय
मेँ मौजूद मुख्य प्रशासनिक अधिकारी केबी श्रीवास्तव को सौंपा गया। ज्ञापन
में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री से पत्रकार सुरक्षा
अधिनियम पारित कर लागू कराने एवं पत्रकारों को सरकारी आवास दिए जाने के
साथ ही पत्रकारों को 50 लाख का बीमा व टोल टैक्स से मुक्त किये जाने की
बात कही गयी है। ज्ञापन देने वालों में उपाध्यक्ष केपी शुक्ला, महामंत्री
गोविन्द वर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक सैनी, सचिव इकरार अहमद के साथ ही अली
अब्बास, सुरेन्द्र सिंह निक्के, सुनील कुमार, दुर्गेश शुक्ला सहित अन्य
लोग उपस्थित रहे।