केरल के कई स्थानों में CBI का छापा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/cbi.html
नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो ने चिट फंड मामले में केरल की निजी कंपनी के प्रबंध निदेशक, निदेशक और उनके सहयोगियों के परिसरों समेत पांच स्थानों पर छापा मारा। सीबीआई के सूत्रों के अनुसार झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर एजेंसी ने कुछ दिन पहले एक निजी कंपनी के प्रबंध निदेशक अथवा निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
कंपनी ने अधिक मुनाफा का लालच देकर कई व्यक्तियों अथवा निवेशकों से विभिन्न बैंक खातों में रुपए जमा करवाया तथा पैसे का उपयोग अपने काम के लिए किया। छापे के दौरान मामले से जुड़े कई दस्तावेज जब्त किए गए। मामले की जांच जारी है।