aajtaktimes

चेक करने के बहाने मरीज से ऐसी हरकत करना डॉक्टर को पड़ा महंगा (Pics)

मेरठ:  उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक डॉक्टर द्वारा लड़की को जबरदस्ती किस करने का मामला सामने आया है। घटना का पता लगने के बाद लड़की परिजनों ने डॉक्टर की सरेआम पिटाई कर डाली। डॉक्टर के खिलाफ थाने में एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई है।
जानकारी के अनुसार मामला सहारनपुर के जनकनगर मोहल्ले का है। जहां पर एक लड़की के पेट में अचानक दर्द होना शुरू हो गया। लड़की के परिजनों उसे अपने फैमिली डॉक्टर सुरेश चंद्रा के पास दवा लेने के लिए भेज दिया। दोपहर के समय क्लीनिक पर ड़क्टर बिल्कुल अकेला था। इसी बात का फायदा उठाकर डॉक्टर ने लड़की साथ बदतमीजी कर डाली। पीड़िता ने बताया कि डॉक्टर पहले अपना हाथ उसके प्राईवेट पार्ट तक ले गया और फिर उसे जबरदस्ती किस कर दी।
पीड़िता अपने साथ हुई हरकत के बाद रोते हुए घर वापस लौट आई। परिजनों ने जब उससे रोने का कारण पूछा तो उसने अपनी आपबीती परिजनों को बताई। घटना का पता लगने पर गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर को उसके क्लीनिक पर ही पकड़कर पीट डाला। परिजनों ने डॉक्टर की अच्छी तरह से पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Related

UP 262523201301726911

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item