aajtaktimes

UP: 27 जून को मंत्रिमंडल विस्‍तार, बलराम यादव के बेटे को मिलेगी जगह

अखिलेश सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार की तारीख तय हो गई। 27 जून को राज्यपाल राम नाईक सुबह 11 बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
खास बात है कि मंत्रिमंडल में बर्खास्त हुए मंत्री बलराम यादव के बेटे को भी जगह दी जाएगी।
बलराम यादव को मंगलवार को ही सपा में कौमी एकता दल के विलय का सूत्रधार मानते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बर्खास्त कर दिया था।
उनके बेटे को मंत्रिमंडल में शामिल करने के कदम को अखिलेश सरकार के डैमेज कंट्रोल के रूप में देखा जा रहा है।
इसके पहले राज्यपाल राम नाईक ने 31 अक्टूबर, 2015 को हुए मंत्रिमंडल विस्तार में पांच को मंत्री, आठ को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा आठ को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी।

Related

UP 6410985533468767353

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item