aajtaktimes

फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी के मामले में सैफई में 13 लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज

इटावा । उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के सैफई थाने में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी (सपा ) अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, सांसद डिंपल यादव और सांसद हेमामलिनी के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप पुलिस ने 13 लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सैफई के क्षेत्राधिकारी एवं साइबर सेल को सौंपी गई है।
इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एन कोलान्चि ने आज यहॉ बताया कुछ दिन पूर्व फेसबुक पर यदुबंशी मुम्बई नामक व्यक्ति ने अभद्र पोस्ट डाली जिसमें देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। इसके अलावा सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गाली और अभद्र टिप्पणी पोस्ट करने के साथ ही मथुरा की सांसद हेमामलिनी के खिलाफ भी अश्लील पोस्ट की गयी। सांसद डिंपल यादव के खिलाफ अभद्रता की पोस्ट लिखी गयी। इस पोस्ट को देखने के बाद सुघर सिंह ने यदुबंशी के चेट बाक्स में एसएमएस कर ऐसी पोस्ट को हटाने का निवेदन किया लेकिन उक्त व्यक्ति ने सुघर सिंह आैर पत्नी के खिलाफ गन्दी और अभद्र भाषा पोस्ट कर फेसबुक पर अपलोड की जिसमें यदुवंशी ग्रुप और उसके 10 मित्रो ने उसी पोस्ट पर गन्दी गाली तथा जातिसूचक कमेंट किया ।

Related

World 919141593379485689

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item