aajtaktimes

17 से 23 जुलाई तक निकलेगी रथ यात्रा

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। बाल श्रम न केवल देश स्तर पर अपितु अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एक
समस्या है जिसके उन्मूलन के लिए शासन द्वारा कानून तो बनाये ही गये है
साथ ही साथ समय-समय पर विविध कार्यक्रमों के माध्यम से अभियान चलाकर समूल
निस्तारण का प्रयास भी किया जाता है। इसी क्रम में प्रदेश मंे श्रम एवं
रोजगार मंत्री उ.प्र. शासन के प्रति जनजागरण हेतु प्रदेश के सर्वाधिक
समस्याग्रस्त जिलों हेतु बाल श्रम उन्मूलन जनजागरण रथयात्रा का शुभारम्भ
किया गया है। जनपद बाराबंकी भी बाल श्रम की समस्या से ग्रस्त जिलांे की
श्रेणी में है, जिसको दृष्टिगत रखते हुए यहॉ भी उक्त रथयात्रा के माध्यम
से बाल श्रम उन्मूलन हेतु जनजागरण एवंज न जागरूकता कार्यक्रम किए
जायेंगे। शालिनी प्रसाद श्रम आयुक्त उ.प्र. से प्राप्त सूचनानुसार 17 से
23 जुलाई तक यह रथयात्रा जनपद बाराबंकी में भ्रमण करेगी तथा नुक्कड़ नाटक
व आडियो-वीडियो के माध्यम से बाल श्रम के समूल उन्मूलन का प्रचार करेगी।
इसके द्वारा 18 जुलाई को जिलाधिकारी कार्यालय, छाया चौराहा, नाका सतरिख,
मसौली बाजार, 19 जुलाई को तहसील रामसनेहीघाट, बनीकोडर ब्लाक भिटरिया,
सिद्धौर ब्लाक, हैदरगढ़ तहसीलव ब्लाक, 20 जुलाई को बदोसरांय चौराहा,
सिरौलीगौसपुर, तहसील देवा, 21 जुलाई, को रामनगर तहसील, महादेवा तथा 22
जुलाई को फतेहपुर तहसील, कुर्सी रोड(औद्योगिक क्षेत्र), फतेहपुर बाजार
में कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। स्थानीय अधिकारी यदि अनुरोध करते
हैं तो उनके अनुरोध पर जनपद में बाल श्रम के उन्मूलन के प्रस्तावित
कार्यक्रमों के अतिरिक्त भी उक्त रथयात्रा के माध्यम से जनजागरूकता एवं
जनजागरण के और कार्यक्रम किए जा सकते है।

Related

UP 4973282761746131173

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item