मोदी कैबिनेट का आज सबसे बड़ा विस्तार, शामिल हो सकते हैं 19 नए चेहरे!
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/19.html
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करने वाले हैं। सुबह 11 बजे होने वाले इस मंत्रिमंडल विस्तार में 19 मंत्रियों के शपथ लेने की उम्मीद है। इसमें आगामी चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश को तरजीह दी जाएगी। मई 2014 में सत्ता संभालने के बाद मोदी मंत्रिमंडल में यह सबसे बड़ा फेरबदल होगा। जिसमें छह मंत्रियों की छुट्टी होगी और 19 नए चेहरे शामिल किए जाएंगे। यह जानकारी पार्टी सूत्रों ने दी है।
मंत्री बनने वाले नेता राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और उत्तराखंड से सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंच चुके हैं। इन सभी ने दोपहन अमित शाह से चाय पर मुलाकात की। सरकार के प्रधान प्रवक्ता फ्रैंक नोरोन्हा ने ट्वीट कर बताया है कि मंत्रिमंडल में विस्तार कल (मंगलवार) दोपहर 11 बजे होगा। उन्होंने हालांकि इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।
सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट विस्तार में 19 नए चेहरों को जगह मिलने जा रही है। सूत्र बता रहे हैं कि कैबिनेट में शामिल किए जा रहे नामों का चयन अपने विकास के विजन, गुड गवर्नेंस और केंद्र की गांव, गरीब और किसान की नीतियों को ध्यान में रखते हुए किया है।
प्रोफेश्नल के आधार पर चयन- पीपी चौधरी (सीनियर एडवोकेट), सुभाष राम राव (मशहूर डॉक्टर), एम जे अकबर ( वरिष्ठ पत्रकार), अनिल माधव दवे (लेखक) को मोदी कैबिनेट में जगह मिलने जा रही है।
अनुभव के आधार पर चयन- अर्जुन राम मेघवाल (राजस्थान के पूर्व सरकारी कर्मचारी), रमेश जिगाजिनगी (कर्नाटक में मंत्री रह चुके), पुरषोत्तम रुपाला (गुजरात के कृषि मंत्री), जसवंत सिंह भाभोर (गुजरात के आदिवासी और ग्रामीण विकास मंत्री), महेंद्र नाथ पांडे (यूपी में शहरी विकास मंत्री), फग्गन कुलस्ते (केंद्र में आदिवासी मामलों के मंत्री), विजय गोयल (केंद्र में युवा एवं खेल राज्यमंत्री), एसएस अहलुवालिया (केंद्र में शहरी विकास मंत्री) को भी मिलने जा रही है।
मोदी कैबिनेट के नए चेहरों की बात करें तो इसमें- अनुप्रिया सिंह पटेल, रामदास अठावले, मनसुख मंडाविया, अजय टम्टा और कृष्णा राज को भी जगह मिलने जा रही है। हालांकि केंद्रीय कैबिनेट में ज्यादा कोटे की उम्मीद कर रही शिवसेना एक बार फिर नाराज है।
खास बात ये है कि इस कैबिनेट विस्तार में चुनावी राज्यों को खास के अलावा जातिय समीकरण को भी तवज्जो दी गई है। पीएम मोदी ने 19 नामों का पीएम मोदी ने अपने कैबिनेट के लिए चयन किया है वो 10 राज्यों से किया है। इसके अलावा जातिय समीकरण के हिसाब से एसटी से 2 मंत्री, एससी कोटे से 5 मंत्री इसके अलावा अल्पसंख्यक कोटे से 2 और महिला कोटे से 2 को मंत्री पद मिलेगा।