aajtaktimes

25 दुधारू पशुओं की डेयरी स्थापना के लिये 1 अगस्त तक करें आवेदनः सीडीओ

जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद ने बताया कि माइक्रो कामधेनू योजनान्तर्गत 25 दुधारू पशुओं की डेयरी स्थापित करने हेतु पूर्व में चयनित कुछ लाभार्थियों द्वारा ऋण हेतु आवश्यक औपचारिकताएं न पूर्ण कर पाने से उनके स्थान पर नये इच्छुक लाभार्थियों के चयन हेतु आवेदन पत्र 1 अगस्त को सायं 5 बजे तक आमंत्रित किये जाते हैं। चयन हेतु साक्षात्कार मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन के सभाकक्ष में 3 अगस्त को पूर्वान्ह 12 बजे से होगा। इस योजना अन्तर्गत 25 दुधारू पशुओं की डेयरी स्थापित करने की कुल लागत 26 लाख 99 हजार रूपये है जिसका 25 प्रतिशत लाभार्थी अंश (मार्जिन मनी) 6.74.750 रूपया व बैंक ऋण 75 प्रतिशत अर्थात 20.25.000 रूपया होगा। योजना से विवरण एवं आवेदन पत्र का प्रारूप विभाग की वेबसाइट एवं मुख्य विकास कार्यालय से सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।

Related

UP 1862875833425259403

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item