aajtaktimes

डीएम आवास बाउण्ड्रीवाल हादसे के जांच समिति की बैठक 2 को

जौनपुर। स्थानीय दीवानी न्यायालय के मुख्य प्रवेश द्वार से न्यायालय के वाहन स्टैण्ड की ओर जाने वाली सड़क के दक्षिण ओर स्थित बाउण्ड्रीवाल से संलग्न जिलाधिकारी आवास की बाउण्ड्रीवाल बीते 17 जून को गिर गयी थी। इस हादसे में वहां काम कर रहे एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गयी थी जबकि दो अन्य गम्भीर रूप से जख्मी हो गये थे। इसको लेकर 23 जून को प्रकरण की जांच के लिये जांच समिति बनी जिसकी अगली बैठक आगामी 2 अगस्त को अपरान्ह 4 बजे जनपद न्यायालय के मीटिंग हाल में सुनिश्चित की गयी है। इस आशय की जानकारी देते हुये केन्द्रीय नाजिर ने बताया कि उक्त के संदर्भ में किसी को कोई जानकारी हो तो वे मौखिक एवं लिखित रूप से समिति को अवगत करा सकता है। गोपनीय जानकारी देनी हो तो लिखित रूप से लिफाफा मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट के पते पर भेजा जा सकता है।

Related

UP 1360483727836253941

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item