aajtaktimes

गैर ऋणी कृषकों के लिये 31 को लगेगा फसल बीमा कैम्प

जौनपुर। उप कृषि निदेशक अशोक उपाध्याय ने बताया प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी के निर्देशानुसार बीमा कम्पनी एवं बैंकों द्वारा उप कृषि निदेशक कार्यालय कृषि भवन पर 31 जुलाई को प्रातः 10 बजे कैम्प का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। कैम्प में गैर ऋणी कृषकों का फसल बीमा किया जायेगा। साथ ही कृषक अपने खेत की खतौनी, खसरा तथा लेखपाल द्वारा बोयी फसल का प्रमाण पत्र एवं आच्छादन, आईडी प्रूफ, बैंक पास बुक की छायाप्रति तथा 4 फोटो अपने साथ अवश्य लेकर आयें। कृषकों द्वारा बोयी गयी फसल के अनुसार ही बीमा किया जायेगा। फसल बीमा हेतु कृषकों को निम्न प्रकार से प्रीमियम देना पडे़गा। बीमा प्रीमियम हेतु उपर्युक्त धनराशि का डीडी बनाकर कृषक ले आयेंगे। जनपद के सभी गैर ऋणी कृषक अपना फसल बीमा कराने हेतु ज्यादा से ज्यादा संख्या में कैम्प में भाग लेकर अपनी फसल का बीमा करायें और योजना का लाभ उठायें।

Related

UP 6317090834693334027

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item