aajtaktimes

सिर्फ 3 दिन में बन जाएगा आपका पैन कार्ड

नई दिल्लीः अब पैन कार्ड बनवाने के लिए लंबे समय तक आपको इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सिर्फ 3 दिन के भीतर ही पैन कार्ड बन जाएगा। कॉरपोरेट्स को यह सिर्फ 1 दिन में जारी हो जाएगा। ईज ऑफ डूइंग बिजनैस और ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों को टैक्‍स के दायरे में लाने की कोशिश के तहत सैंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (सी.बी.डी.टी.) ने यह कदम उठाया है।
ऐसे जल्‍द मिलेगा पैन कार्ड 
सी.बी.डी.टी. के चेयरमैन अतुलेश जिंदल ने कहा कि कारोबारियों को अब एक दिन में टैन नंबर लेने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
कारोबारी अब डिजिटल सिग्‍नेचर के जरिए टैन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आम लोगों का पैन कार्ड आधार नंबर के जरिए तुरंत वेरिफाई कर लिया जाएगा, जिससे आम लोगों को यह सिर्फ 3 से 4 दिन के भीतर मिल जाएगा।
अभी फिलहाल पैन कार्ड बनवाने में 15 से 20 दिन का समय लगता है।
अब एन.एस.डी.एल. और यू.टी.आई.एस.एल. की वैबसाइट पर पैन नंबर के लिए आवेदन देने पर उसे आधार नंबर के जरिए वेरिफाई किया जा सकेगा।
ऐसा करने से समय की बचत होगी और आवेदकों को उनका पैन नंबर जल्द से जल्द मिल सकेगा।
सरकार के खाते में 1.24 लाख रुपए जमा हुए
सी.बी.डी.टी. ने डायरेक्ट टैक्स कलैक्शन की जानकारी देते हुए कहा कि अप्रैल-जून क्वार्टर में डायरेक्ट टैक्स क्लैक्शन में 24.79 फीसदी की ग्रोथ आई है।
• इस दौरान सरकार के खाते में 1 करोड़ 24 लाख रुपए की रकम जमा किए गए हैं।

Related

UP 9002317905254724958

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item