aajtaktimes

5 जुलाई तक होगी भीषण बारिशः डा. दिलीप

जौनपुर। मानसून भारत के हृदय की धड़कन है। यह विश्व के मौसम की सबसे रहस्यमय एवं आश्चर्यजनक परिघटना है। मानसून का पूरे भारतीय उपमहाद्वीप यानी भारत, पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, अफगानिस्तान व श्रीलंका पर बहुत गहरा असर पड़ता है। 75 से 85 प्रतिशत से कम मानसून पर भीषण अकाल पड़ता है। उक्त बातें ज्योतिष शिरोमणि डा. दिलीप सिंह एडवोकेट ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही है। उन्होंने आगे कहा कि सामान्य तौर पर अतिवृष्टि व अनावृष्टि की घटनाएं 20 वर्ष में एक बार घटती हैं जबकि 95 से 105 प्रतिशत वर्षा की घटना लगभग 5 वर्षों में घटती है। 85 से 95 प्रतिशत वर्षा हर दूसरे साल होती है। उन्होंने बताया कि 5 जुलाई तक जौनपुर सहित पूर्वांचल में भीषण बारिश होगी। इसके अलावा जुलाई, अगस्त व सितम्बर में भारत सहित विश्व में भयंकर बाढ़, वर्षा, भूस्खलन, बिजली गिरने, भीषण चक्रवात आने, बादल फटने के अलावा समुद्री लहरों व भूकम्प से भीषण विनाश की संभावना है।

Related

UP 8277526837745495310

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item