aajtaktimes

जैदपुर पुलिस ने नही दर्ज किया मुकदमा, एसपी से गुहार

बाराबंकी। थाना जैदपुर अन्तर्गत शौच के लिये गयी एक नाबालिग बालिका को
गांव का ही एक दबंग युवक जबरदस्ती अपहरण कर ले गया। पीड़ित पिता ने थाना
जैदपुर मंे जाकर घटना की लिखित शिकायत की। लेकिन पुलिस ने घटना का मुकदमा
नही दर्ज किया। पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय
की गुहार लगायी है। जानकारी के अनुसार, 15 जुलाई की रात को 8 बजे थाना
जैदपुर क्षेत्र के ग्राम टंटन का पुरवा मजरे टेरा निवासी नन्द किशोर लोधी
की नाबालिग लड़की शौच के लिये गयी थी। पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही
दबंग रमेश कुमार और उसका पिता रामकुमार ने जबरदस्ती उस बालिका का अपहरण
कर ले गये। जिस समय यह घटना घटी उस समय बालिका की बुआ कुछ दूर पर मौजूद
थी। उन्होने शोर मचाया लेकिन अपहरणकर्ता बालिका को ले जाने में सफल रहे।
रात को ही बालिका के पिता नन्दकिशोर ने थाना जैदपुर में आकर लिखित शिकायत
की। लेकिन थानाध्यक्ष ने पीड़ित पिता को यह कहकर लौटा दिया जाओ पहले खुद
अपनी लड़की का पता लगाओ जब पता चल जाये तब आना कार्यवाही की जायेगी। वहां
से निराश होकर पीड़ित पिता ने कई दिनों तक थाने के चक्कर लगाये लेकिन
पुलिस ने कोई भी कार्यवाही नही की। आज पीड़ित नन्दकिशोर ने पुलिस अधीक्षक
बाराबंकी को पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। घटना के बारे में पीड़ित
पिता का कहना है कि अपहरणकर्ताओं ने मेरी लड़की को कहीं बेच दिया है और
जैदपुर पुलिस सत्ता के दबाव के कारण मुकदमा नही दर्ज कर रही है।

Related

UP 3596052084669912499

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item