बक्शा पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_140.html
जौनपुर। आरक्षी अधीक्षक रोहन पी. कनय के दिशा निर्देशन में चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत बक्शा पुलिस ने टैंकर रोककर रूपये मांगने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार रविन्द्र पाल सिंह निवासी धिलौड कला जिला रोहतक हरियाणा ने शिकायत दर्ज करायी कि चालक व टैंकर को रोककर रूपये की मांग की जा रही है। इस पर धारा 386, 342, 506 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। थानाध्यक्ष अरविन्द पाण्डेय व उपनिरीक्षकक संजीव सिंह ने क्षेत्र के भोलानगर से टैंकर नम्बर एचआर 46 डी-2152 व एचआार 46 डी-21993 को बरामद करते हुये राजेन्द्र मेघवाल निवासी खोह थाना रामगढ़ जिला अलवर राजस्थान और प्रदीप यादव निवासी अगरौरा थाना बक्शा को मुक्त कराया। साथा ही आरोपी विनोद यादव निवासी कटाहित खास थाना मछलीशहर एवं अजीत यादव निवासी औंका थाना बक्शा को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

