aajtaktimes

माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट की बैठक आज

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (वित्तविहीन गुट) के जिला महामंत्री विवेकानन्द यादव ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि प्रदेश अध्यक्ष लाल बिहारी यादव ने बताया कि 29 जुलाई दिन शुक्रवार को हम लोगों के मानदेय का शासनादेश जारी हो जायेगा। उस आदेश की प्रति जिला प्रशासन को भी उपलब्ध हो जायेगी। इस आदेश की तरफ सभी सम्बन्धित साथियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुये जिला महामंत्री श्री यादव ने बताया कि संघ की कार्यवाही बैठक 29 जुलाई की शाम को सुनिश्चित की गयी है। उक्त बैठक में सभी शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य है जहां प्रदेश हाईकमान के आदेश पर अगली कार्यवाही तय की जायेगी। यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष श्री यादव के आह्वान पर उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों में सुनिश्चित की गयी है। जिला महामंत्री ने संघ के समस्त पदाधिकारियों सहित अन्य सम्बन्धित लोगों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।

Related

UP 4751764070417320833

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item