aajtaktimes

पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान का खुला कार्यालय

जौनपुर। भारत की प्राचीनतम सांस्कृतिक विरासत योग को जन-जन तक पहुंचाकर लोगों को स्वस्थ और खुशहाल बनाने के उद्देश्य से दीवानी तिराहे पर पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास का जिला कार्यालय खुला जिसका उद्घाटन प्रान्तीय प्रभारी सुरेन्द्र योगी द्वारा किया गया। तत्पश्चात आर्य समाज के प्रधान देवेन्द्र श्रीवास्तव ने यज्ञोपवीत संस्कार को कराते हुये वातावरण के साथ तन व मन पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों को बताया। इसी क्रम में प्रान्तीय प्रभारी सुरेन्द योगी ने आचार्य कृष्ण मुरारी आर्य को पतंजलि योग समिति का जिला प्रभारी व शम्भूनाथ योगी को सह प्रभारी का दायित्व देते हुये जन-जन तक योग को पहुंचाकर हर किसी को लाभान्वित करने हेतु सबको संकल्पित किया। इस अवसर पर सम्पादक रामजी जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार कपिलदेव मौर्य, शशि जी, संजय सेठ, रामसूरत फौजी, प्रो. वीडी शर्मा, अरविंद शुक्ला, अनिल दीप, शशिभूषण यादव, लाल बहादुर, मनोज योगी, अमित आर्य, विरेन्द्र योगी, सुरेश योगी, प्रेम योगी, जयसिंह योगी, डा. हेमन्त, डा. धु्रवराज, डा. चन्द्रसेन, संतोष, जगदीश, मोनू यदुवंशी, राजेश, सिकन्दर, रामकुमार, संजय श्रीवास्तव, ममता भट्ट के अलावा तमाम सम्बन्धित लोग शामिल रहे। अन्त में कार्यक्रम का संचालन करते हुये सह प्रान्तीय प्रभारी अचल हरिमूर्ति ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

UP 6023600328963543175

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item