यौमे क़ुद्स : जौनपुर में मौलाना सफदर के नेतृत्व में हुआ ज़ोरदार प्रदर्शन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_2.html
प्रदर्शनकारियों ने इजरायल एवं अमेरिका के खिलाफ जमकर नारे लगाए । मौलाना सफदर हुसैन ज़ैदी ने कहा की आईएसआईएस अमेरिका एवं इजरायल की देन है और उन्हीं के इशारे पर काम करता है । चेहरे पर धर्म का नकाब लगाकर ये लोग इस्लाम को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं । उन्होंने कहा की यौमे कुद्स के दीन सभी लोगो को दुनिया मे इंसानियत पर् हो रहे ज़ुल्म , बरबरियत के खिलाफ अवाज़ उठाना चाहिए ताकि ऐसी घटनाओ पर् रोक लगाई जा सके । मौलाना ने कहा की अातंकवादियों का कोई मज़हब नही होता । अाज दुनिया मे जहा जहा भी अातंकवादी घटनाए हो रही है उसका सिर्फ ज़िम्मेदार अमेरिका , इज़राइल है । फिलिस्तीन , सीरिया , ईराक मे जिस तरह से अमेरिका कतले अाम करा रहा है वो निंदनीय है । संयुक्त राष्ट्र को इस मामले मे हस्तक्षेप कर अमेरिका , इज़राइल पर् पाबंदी लगानी चाहिए ।
कार्यक्रम का संचालन मौलाना मोहसिन ने किया । इस मौके पर् एहतिशाम , शोला जौनपुरी , ज्ञान कुमार , शौकत अली , दिलशाद , अनवर , अाकिफ हुसैनी , हाशिम अली , अफसर हुसैन अनमोल , अली कैसर , राजधारी मौर्य , प्रभाष मौर्य के साथ भारी संख्या मे लाग मौजूद रहे ।

