aajtaktimes

आकाशीय बिजली की चपेट में दो मवेशी की मौत

सिद्धौर बाराबंकी। थाना असन्द्रा अन्तर्गत आज शाम भीषण बरसात के साथ
आकाशीय बिजली गिरने से दो दुधारु भैसों की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि कई
अन्य ग्रामीण बाल-बाल बच गये। जानकारी के अनुसार, आज शाम 5 बजे थाना
असन्द्रा क्षेत्र के ग्राम बाजार का पुरवा मजरे शेषपुर जाहिद अली निवासी
महेश रावत के घर के बाहर उसकी दो दुधारु भैसें बंधी थी। शाम को भीषण
बरसात हुई और बरसात के दौरान अचानक आकाशीय बिजली जमीन पर गिरी जिससे इसकी
चपेट में आकर दोनो की भैसों की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि गृहस्वामी व घर
के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गये। गौरतलब हो कि आज तहसील हैदरगढ़ क्षेत्र में
सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। जिससे किसानों के चेहरे खिल गये हैं।
तहसील दिवस की शिकायतों का एक सप्ताह में हो निस्तारण: जिलाधिकारी
तहसील फतेहपुर में जिलाधिकारी ने सुनी जनता की फरियाद
बाराबंकी। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु आयोजित होने वाली तहसील
दिवसों की श्रंृखला में फतेहपुर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में
जिलाधिकारी अजय यादव ने आये फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए
उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
फतेहपुर के तहसील दिवस में लोगों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र प्रमुख
रूप से राजस्व, पुलिस, और आपूर्ति विभाग से सम्बन्धित रहे। तहसील दिवस
में विभिन्न विभागों से सम्बन्धित 117 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि जनता की समस्यायें त्वरित
प्रभावी ढंग से निस्तारित हो। तहसील दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों
का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाये। जिलाधिकारी ने
कहा कि मुख्यमंत्री और शासन द्वारा जन समस्याओं के प्रति संवेदनशील
दृष्टिकोण के तहत जनता की समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के
मद्देनजर शासन के शीर्ष स्तर पर तहसील दिवसों में आने वाली शिकायतों के
निस्तारण की स्थिति की रेण्डम बेसिस पर समीक्षा की जाती है। जिलाधिकारी
ने निर्देश दिया कि तहसील दिवस के मामले प्रभावी ढंग से निस्तारित किये
जाये। तहसील दिवस में प्राप्त शिकायती पत्र एवं अन्य संदर्भो के प्रभावी
निराकरण हेतु शासन द्वारा प्रभावी शिकायत प्रबन्धन, निवारण और निगरानी के
लिए समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली लागू की गई है, जिसके माध्यम से सभी
प्रार्थना पत्र के निस्तारण के प्रबंधन प्रणालियों को एक प्लेटफार्म पर
समाहित किया गया है। जिलाधिकारी ने नई व्यवस्था के तहत तहसील दिवस में
प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण एवं अन्य कार्रवाई करने का निर्देश
दिया। तहसील फतेहपुर में आयोजित तहसील दिवस के दौरान कुल 117 प्रार्थना
पत्रों पर सुनवाई की गयी। राजस्व से सम्बन्धित 64, विकास से सम्बन्धित
08, पुलिस से सम्बन्धित 16, पूर्ति से सम्बन्धित 05 मामले तहसील दिवस में
रखे गयें। विद्युत से 05, समाज कल्याण से 02, शिक्षा विभाग से 01
स्वास्थ्य विभाग के 02 तथा अन्य विभागों से 14 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत
हुये। सभी मामलों पर समय से प्रभावी निस्तारण हेतु डीएम द्वारा जरूरी
निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील
दिवस के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के दौरान अधिनस्थ अधिकारी के स्तर
से निस्तारित मामलों की समीक्षा कार्यालयाध्यक्ष द्वारा स्वयं कर ली जाये
और यह अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाये कि प्रार्थना पत्रों का
निस्तारण पूरी गुणवत्ता के साथ हुआ है। गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न होने पर
सम्बन्धित अधिकारी की जवाबदेही तय करते हुए उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी।
उन्होने कहा कि तहसील दिवस में जो भी प्रार्थना पत्र प्राप्त हो उनका
निस्तारण एक सप्ताह के अन्दर अवश्य करा दिया जाये। इस अवसर पर पुलिस
अधीक्षक अब्दुल हमीद, सीडीओ ऋषिरेन्द्र कुमार, सीएमओ डा. सतीश चन्द्रा,
उपजिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी
मौजूद थे।

Related

UP 5458548315521163316

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item