aajtaktimes

युवती ने एसपी को किया फोन, केरला एक्सप्रेस में कर रही हूं आत्महत्या

एक युवती ने केरला एक्सप्रेस में आत्महत्या करने के संबंध में फोन कर भोपाल से मथुरा तक सनसनी फैला दी। मथुरा तक के सभी स्टेशनों पर केरला एक्सप्रेस को चेक किया गया लेकिन युवती नहीं मिली। मथुरा में जाकर उसे पकड़ा जा सका। भोपाल के दशहरा मैदान निवासी एक युवती ने बुधवार की सुबह डबरा एसपी को फोन किया कि वह केरला एक्सप्रेस के बी-4 कोच में सफर कर रही है। अपने प्रेमी के किसी और युवती के शादी करने की वजह से परेशान होकर आत्महत्या कर रही है। उसने काफी संख्या में नींद की गोलियां खा ली हैं। नंबर के आधार पर जानकारी की गई तो पता चला कि इस युवती ने भोपाल में एक व्यक्ति के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहां से युवती का फोटो भी मिल गया। डबरा पुलिस ने ग्वालियर जीआरपी कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। ग्वालियर में ट्रेन के बी-4 कोच में युवती की तलाश की, लेकिन युवती नहीं मिली। मथुरा आने तक रास्ते के सभी स्टेशनों पर ट्रेन में युवती की तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिली। मथुरा जीआरपी और आरपीएफ ने भी केरला एक्सप्रेस को जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अटेंड किया। यहां बी-4 कोच में युवती को देखा गया, लेकिन वह नहीं मिली। अभी ट्रेन जाने ही वाली थी कि आरपीएफ की महिला पुलिसकर्मियों ने उस युवती को स्टेशन पर देखा। आरपीएफ उसे थाने ले आई। यहां अभी पूछताछ शुरू ही की गई थी कि युवती बेहोश हो गई। जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक पूरन सिंह चौहान के अनुसार भोपाल पुलिस ने बताया है कि युवती ने अपने पुरुष मित्र पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। युवती अपने प्रेमी के किसी और युवती से शादी करने से परेशान है। युवती को लेने के लिए भोपाल से पुलिस की टीम आ रही है।

Related

UP 4661018858218103382

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item