aajtaktimes

पूर्ण स्ववित्तपोषित शिक्षकों ने किया एक दिवसीय सम्मेलन

जौनपुर। पूर्वांचल पूर्ण स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ का एक दिवसीय सम्मेलन रविवार को नगर के मुक्तेश्वर प्रसाद महाविद्यालय में अध्यक्ष डा. विवेक पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस दौरान निर्णय लिया गया कि स्ववित्तपोषित शिक्षक आगामी 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के दिन लखननऊ के विधान भवन के सामने धरना-प्रदर्शन करके अपनी 4 सूत्रीय मांगों का ज्ञाापन सौंपेगे। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये डा. पाण्डेय ने कहा कि हम लोग पिछले 23 वर्षों से उच्च शिक्षा संचालित कराने में सहयोग दे रहे हैं किन्तु सरकार हमारी समस्याओं के प्रति गम्भीर नहीं है। इसी क्रम में डा. एबी. सिंह ने आगामी 5 सितम्बर को लखनऊ के प्रदर्शन की रूप-रेखा रखते हुये समस्त शिक्षकों से अपील किया कि उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में अभी से ही पूरे मनोयोग से जुड़ जायं। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त करते हुये अपनी मांगों की तरफ सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। सम्मेलन का संचालन डा. पकजेश शुक्ला ने किया। इस अवसर पर डा. अनिल कुमार सिंह, डा. अखिलेश तिवारी, डा. अमित श्रीवास्तव, डा. राजन गुप्ता, डा. अरविन्द तिवारी, डा. इन्द्रसेन वर्मा, डा. दुर्गेश मिश्रा, डा. पंकज राय, डा. हरेन्द्र सिंह, डा. आशुतोष सिंह, डा. विनय सिंह, डा. राजेश भारती के अलावा सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।

Related

UP 776053573636360173

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item