aajtaktimes

सीवरलाइन साफ होने से मोहल्लेवासी खुश

बाराबंकी। नगर स्थित आवास विकास कालोनी में गत् दस दिनो से पूरे क्षेत्र
में सीवरलाइन जाम हो जाने के कारण वहां के लोगों में बहुत विरोध पैदा हो
गया था। लोग मजबूरन निकट में निवास कर रहे शुभचिन्तकों तथा रिश्तेदारों
के यहां नहाने से लेकर शौंच के लिए जाने पर मजबूर हो गये। इसकी गम्भीरता
को देखते हुए नगर पालिका परिषद के चेयरमैन रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने दो
दिन पूर्व आदेश दिया था रविवार को परिषद के सफाई कर्मी के साथ विद्युत
व्यवस्था व सड़क निर्माण व जल निकासी की समस्या से निजात पाने के लिए मौके
पर अवर अभियन्ता तथा सफाई निरीक्षक अपनी टीम के साथ जाकर हर सम्भव वहां
के निवासियों को निजात दिलायें। सफाई निरीक्षक कमल कुमार ने अपने अधीनस्थ
सफाई कर्मियों द्वारा आवास विकास कालोनी सेक्टर 5 मेें बन्द सीवर लाइन को
पूरी तरह साफ करवाकर सीवर लाइन चालू करवाई। सीवर लाइन साफ होते ही वहां
के लोग खुशी से झूम उठे। जैसा कि पहले से जानकारी थी कि कुछ प्राइवेट
सफाईकर्मी जो जानबूझकर लोगों से पैसा एैठने के चक्कर में सीवर लाइन को
जगह-जगह जाम कर रखा था। आज सफाई के दौरान सीवर लाइन के अन्दर ईटे तथा
भारी मात्रा में कपड़ा ठूंसा मिला। इससे प्रतीत होता है कि यह हरकत
जानबूझकर की गयी थी। कमल कुमार ने आज ही एक सफाई नायक फैसल को उस क्षेत्र
का सीवर सफाई इंचार्ज नियुक्त कर दिया है। वह सफाई के साथ-साथ ऐसे
अराजकतत्वोें पर भी निगरानी करेंगे। स्ट्रीट लाइट के कर्मियों ने टेलीफोन
एक्सचेंज से लखपेड़ाबाग रोड के मुख्य मार्ग पर बन्द सोडियम लाइटों को सही
किया तथा जिन विद्युत पोलों पर सोडियम नहीं थी वहां पर लाइटे लगाकर चालू
की। सिविल अवर अभियन्ता ने आवास विकास क्षेत्र की गलियों की जल निकासी का
पूरा चार्ट बनाया तथा कच्ची गलियों को चिन्हित किया। अब इसका व्यय अनुमान
बनाकर कार्ययोजना में सम्मिलित किया जायेगा। इस विशेष सफाई अभियान के समय
सभासद एवं स्वास्थ्य कमेटी के अध्यक्ष अवध रस्तोगी, सभासद प्रतिनिधि
देवेन्द्र प्रताप सिंह ज्ञानू, दिनेश तिवारी, सादिक हुसैन, अजय तिवारी,
सोनू यादव, प्रेमचन्द्र प्रेम सहित परिषद के तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related

UP 728737598903861130

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item