aajtaktimes

दी होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन में जनपद के कई चिकित्सक शामिल

जौनपुर। दी होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन आफ इण्डिया उत्तर प्रदेश शाखा का प्रान्तीय द्विवार्षिक चुनाव एवं सेमिनार जनपद गाजीपुर में सम्पन्न हुआ। इस दौरान प्रान्तीय अध्यक्ष डा. डीपी सिंह गाजीपुर, महासचिव डा. संजय मिश्र एवं कोषाध्यक्ष डा. एके आदित्य कानपुर निर्वाचित हुये। वहां से लौटी चिकित्सकों की टीम ने बताया कि जौनपुर के डा. ब्रहमदेव पाण्डेय को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। इसके साथ ही डा. बृजेश सिंह संयुक्त सचिव, डा. जफरूल हसन व डा. अमरनाथ पाण्डेय आर्गनाइजिंग सेक्रेटरी निर्वाचित हुये हैं। बताया गया कि चुनाव के बाद सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया गया। उक्त कार्यक्रम में गोरखपुर से डा. एमपी सिंह, डा. सफी अहमद, डा. अश्वनी राय, वाराणसी से डा. वीके पाण्डेय, संजय सिंह, जौनपुर से डा. राम नारायण सिंह, डा. सम्पूर्णानन्द अस्थाना, डा. दिलीप राय, डा. अभिषेक पाण्डेय, डा. प्रमोद उपाध्याय उपस्थित रहे।

Related

UP 1521819865670889026

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item