aajtaktimes

सपाईयों ने ओबरी गांव में किया वृक्षारोपण

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश की जमीन, जन-जीवन की जितनी चिंता वर्तमान नौजवान
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को है उतनी चिंता इसके पहले किसी और मुख्यमंत्री
को नहीं थी। मुख्यमंत्री का सपना ग्रीन यूपी क्लीन यूपी के तहत पर्यावरण
प्रदूषण मुक्त उत्तर प्रदेश को बनाने के लिए समाजवादी पार्टी के हजारों
हजार कार्यकर्ता पूरे उत्त्र प्रदेश में 24 घण्टे में 5 करोड़ पेड़ लगाकर
एक इतिहास बनाया हैं उक्त विचार समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डा0
कुलदीप सिंह ने ग्राम सभा ओबरी में सपा एमएलसी आनंद भदौरिया व शशांक यादव
की उपस्थिति में वृक्षारोपण करते हुये व्यक्त की। श्री सिंह ने आगे कहा
कि पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन तथा अन्य पर्यावरण प्रदूषण पर चिंता
व्यक्त रही है उस पर बड़े-बड़े सम्मेलन कर रहे हैं  जिसमें अरबों रूपये
पानी की तरह बहाये जा रहे हैं। भारत सरकार भी इसमें पीछे नही है जो सब
दिखावा, ढ़ोंग है हमारे मुख्यमंत्री, समाजवादी पार्टी ने जिस तरह
वृक्षारोपण किया है उसी तरह अन्य लोग अगर पूरे देश में वृक्षारोपण कर पेड़
लगा दिये जायें तो पर्यावरण प्रदूषण मुक्त उत्तर प्रदेश व अपना भारत हो
जायेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से अदनान चौधरी प्रीतम सिंह वर्मा, लखनऊ
विश्वविद्यालय छात्र नेता आशीष सिंह आर्यन, यशवंत यादव, प्रदीप यादव,
कुलदीप यादव, मो0 आफाक, शिवम् शुक्ला, आदि पार्टी के संघर्षशील
कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

UP 3931682881220235746

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item