aajtaktimes

बारी महासभा ने संगठन की मजबूती पर दिया बल

जौनपुर। उत्तर प्रदेश बारी महासभा की बैठक जिलाध्यक्ष जय प्रकाश बारी ‘टुन्नू’ के परमानतपुर स्थित आवास पर हुई जहां संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया गया। इस मौके पर संरक्षक/संयोजक नन्द लाल रावत ने कहा कि संगठन की मजबूती तभी सफल होगी जब महासभा के स्वजातीय बंधु सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक रूप से सशक्त नहीं होंगे। इसके लिये सार्थक व अथक प्रयास करना होगा। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष जय प्रकाश ने कहा कि जो स्वजातीय बंधु लाचार हैं, उनके उत्थान के लिये समाज के सम्पन्न लोग आगे आयें। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर दिनेश बारी, शिव प्रकाश बारी, चन्द्रशेखर बारी, अभयनाथ बारी, नीतिन बारी, हरिशंकर बारी, प्रदीप बारी, शिव प्रसाद बारी आदि उपस्थित रहे।

Related

UP 3601984413646752805

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item