aajtaktimes

जीप के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर बाजार के पास देवरामपुर गांव में शनिवार को मोटरसाइकिल व पिकप जीप की जोरदार टक्कर हो गयी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उसकी पत्नी व पुत्र बाल-बाल बच गये। बताया गया कि बक्शा थाना क्षेत्र के धनियामऊ गांव निवासी 38 वर्षीय भोला अपनी पत्नी सहित 10 वर्षीय पुत्र हर्षित को मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपनी ससुराल समोधपुर जा रहा था कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Related

UP 4935035331961089742

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item