aajtaktimes

लायनेस क्लब सूरज ने किया पौधरोपण

जौनपुर। प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान क्लीन यूपी, ग्रीन यूपी के तहत लायनेस क्लब सूरज द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को रचना विशेष विद्यालय में किया गया। इस दौरान 100 सौ अधिक पौधों को विद्यालय परिसर में लगाया गया जहां अध्यक्ष मीना साहू ने कहा कि पौधरोपण से हमारा वातावरण स्वच्छ व सुन्दर रहता है। इस कार्यक्रम में क्लब की सभी सदस्यों ने अपना सहयोग प्रदान किया। इसी क्रम में क्लब की सचिव यासमीन बेगम, कोषाध्यक्ष माया कुशवाहा, संयोजक स्वाती साहू सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष मीना साहू व संचालन सचिव यासमीन बेगम ने किया। अन्त में विद्यालय के प्रबन्धक नसीम अख्तर ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर उषा देवी, पूनम खत्री, रेखा मौर्या, अभिलाषा श्रीवास्तव, प्रसून कुशवाहा, प्रीति साहू, लायन्स क्लब सूरज के अध्यक्ष संतोष साहू, विनोद कुशवाहा, त्रिपुण्ड भाष्कर, राजेन्द्र खत्री, संजय श्रीवास्तव, सतीश मौर्या, विजय कृष्ण साहू, विकास साहू सहित विद्यालय के सभी स्टाफ उपस्थित रहे।

Related

UP 5463234660838997279

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item