aajtaktimes

कामरेड शम्भूनाथ जायसवाल बनाये गये अध्यक्ष

जौनपुर। यू.पी. बैंक इम्प्लाइज यूनियन के जनपद इकाई की साधारण सभा रविवार को राजा श्रीकृष्ण दत्त इण्टर कालेज के सभागार में सम्पन्न हुई। इस दौरान सर्वसम्मत से कामरेड शम्भूनाथ जायसवाल को अध्यक्ष चुना गया। साथ ही का. आरपी सिंह मंत्री, का. जीके प्रजापति, वीपी श्रीवास्तव, सुभाष सिंह उपाध्यक्ष, का. सीबी सिंह कोषाध्यक्ष, का. मेवा लाल आडिटर, का. अवधेश कुमार, आशुतोष श्रीवास्तव संगठन मंत्री, का. प्रीतम कुमार, विकास सिंह, दुष्यंत कुमार, आलोक पाण्डेय, पन्ना लाल, सुनील कुमार, सिन्टू सोनी, लालू राम, कृष्ण कुमार यादव सह मंत्री चुने गये। इसी क्रम में मंत्री का. आरपी सिंह ने रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुये अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय स्थिति, बैंकिंग रिफार्म, लेबर रिफार्म आदि विषयों पर प्रकाश डाला। इस पर रिपोर्ट को साधारण सभा द्वारा पारित कर दिया गया। अन्त में अध्यक्ष का. शम्भूनाथ जायसवाल ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कार्यक्रम का समापन किया।

Related

UP 4117663256311897615

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item