aajtaktimes

उत्तर प्रदेश में आज का दिन यादगार रहेगा: अखिलेश यादव

कानपुर देहात: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पांच करोड़ पेड़ लगाकर प्रदेश आज इतिहास रचने की दहलीज पर है जो सूबे के बाशिंदो के लिए गर्व का विषय है। जिले के रसूलाबाद ब्लॉक के बहादुरपुर गांव में पौधारोपड़ करने के बाद यादव ने कहा, ‘हम एक दिन में पांच करोड़ पेड़ लगाकर एक कीर्तिमान बनाने जा रहे हैं। यह पूरे प्रदेश के लिये गर्व का क्षण है। इससे पहले महाराष्ट्र के पास एक दिन में दो करोड़ पौधे लगाने का रिकॉर्ड है। अब यूपी इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने जा रहा है। इसके लिए गिनीज बुक ऑ$फ वल्र्ड रिकाड्र्स के ऑडिटर्स भी पहुंच गए हैं।’
पौधारोपण अभियान की सफलता से गदगद यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 6161 स्थलों पर पांच करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाने का काम अंतिम चरण में है। बारिश होने से पेड़ों को फायदा मिलेगा और इससे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी। इससे पहले यादव ने कन्नौज में पौधारोपण कार्यक्रम का आगाज किया। ग्रीन यूपी, क्लीन यूपी अभियान के तहत सोमवार को पूरे प्रदेश में एक दिन में पांच करोड़ पौधे लगाए जा रहे हैं। 

Related

UP 923529442266113079

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item