aajtaktimes

हत्या के आरोपी, पुलिस की पकड़ से दूर

जैदपुर, बाराबंकी। सुलह के बहाने मायके वालों ने दामाद को घर बुलाकर
हत्या किये जाने के मामले में जैदपुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जंाच पड़ताल
करने में जुटी हुई है। जबकि घटना के बीस दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी
पुलिस की पकड से कोसो दूर हैं। थाना जैदपुर क्षेत्र के ग्राम नवाबपुर
कोडरी निवासी श्रीकांत द्विवेदी एक मुकदमें के सिलसिले में अपने दामाद
आशीष दीक्षित जो नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सत्यप्रेमी नगर का रहने
वाला है। जिसकी सदिंग्ध परिस्थितियो में उसके ससुराल में मौत हो गई थी।
मायके वालों ने शव को अपने रिस्तेदार की मदद से जैदपुर सीएचसी में छोड़ कर
भाग गये थे। मृतक के परिजनो का आरोप था कि सुलह के नाम पर घर बुलाकर आशीष
दीक्षित को जहर खिलाकर मार दिया। मृतक के पिता अशोक कुमार दीक्षित की
तहरीर पर पुलिस ने ससुर श्रीकान्त द्विवेदी, सास, पत्नी धनलक्ष्मी, रामू
द्विवेदी, रानू द्विवेद्वी सहित आधा दर्जन लोगो के विरूद्व हत्या का
मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। घटना के बाद आरोपी फरार बताये जाते
हैं। पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नही किया हैं। इस सम्बन्ध
में क्षेत्राधिकारी तौकीर अहमद ने बताया कि जंाच की जा रही है। अभी तक
कोई आरोपी पकड़ा नही गया हैं।

Related

UP 9150832802833669829

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item