aajtaktimes

सांप के काटने से छात्रा की मौत

जौनपुर ।केराकत 14 वर्षीय छात्रा को सांप ने काट लिया।अस्पताल ले जाते समय छात्रा की मौत हो गयी।
बताया गया है कि क्षेत्र के सरकी ग्राम निवासी राजवन्त सिंह की 14 वर्षीय पुत्री मुस्कान सिंह अपने घर के छत पर सोई थी।देर रात बिजली आपूर्ति होने पर मुस्कान छत से नीचे आकर कमरे में बेड पर सोने गयी उसी दौरान मुस्कान को सर्प ने काट लिया जिसके इलाज के लिए टिकरगाह लालगंज अस्पताल लेजाया गया जहाँ से मुस्कान को वाराणसी के लिए रिफर कर दिया गया।मुस्कान को वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मुस्कान की मौत हो गई।मुस्कान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है मुस्कान कक्षा 7 की छात्रा थी।

Related

UP 5871630951924242385

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item