aajtaktimes

एसपी से न्याय की गुहार

जैदपुर बाराबंकी। थाने पर सुनवाई न होने से परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस
अधीक्षक को लिखित पत्र लिखकर कार्यवाही करने की गुहार लगायी है। जानकारी
के अनुसार जैदपुर थाने के अर्तगत ग्राम मौथरी निवासी शंकर पुत्र भगवानदीन
द्वारा लिखित तहरीर कप्तान को लिखकर अवगत कराया गया है कि तालाब से मछली
मारकर खाने के आरोप में गॉव के ही विद्याराम पुत्र राम दयाल चन्दर पुत्र
विद्याराम मुन्ना पुत्र संग्राम आदि लोगों नें कुछ दिन पूर्व जमकर पीड़ित
पर लाठियॉ चलायी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार बाराबंकी
के सूर्या अस्पताल में कराकर जब रिपोर्ट लेकर थाने पहुंचा तो पुलिस
द्वारा जबरन आपस में सुलह समझौता कराकर मामला दबा दिया गया। जबकि पीडित
को आये दिन मारने की धमकी दी जा रही है। उक्त आरोप लगाते हुये पीड़ित ने
पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगायी है।

Related

UP 4382683231208807806

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item