aajtaktimes

भाजपा के जनप्रतिनिधियों सहित पदाधिकारियों का लगेगा वर्ग

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की बैठक जेसीज चौराहे पर स्थित कैम्प कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई जहां आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गयी। इस मौके पर श्री उपाध्याय ने बताया की जनपद के सांसद व विधायक के साथ भाजपा जिला कार्यसमिति के सभी पदाधिकारी, सदस्य, मण्डल अध्यक्ष व महामंत्रियों का प्रशिक्षण वर्ग 30 व 31 जुलाई को बदलापुर में होगा जिसके वर्ग प्रमुख ईश्वरदेव सिंह व व्यवस्था प्रमुख रामसिंह मौर्या बनाये गये हैं। वर्ग में कुल 11 सत्र होंगे। उन्होंने बताया की 15 से 30 अगस्त तक जनपद के सभी विधानसभाओं का पिछड़ा वर्ग सम्मेलन सुनिश्चित है जिसके जिला प्रभारी डा. विजय चन्द पटेल हैं। सम्मेलन के लिये बदलापुर-मल्हनी विस हेतु प्रमोद यादव प्रमुख व मनोज निषाद, संजय पटेल सह प्रमुख बनाये गये हैं। शाहगंज-जौनपुर सदर विस हेतु अजीत प्रजापति प्रमुख व कृष्ण कुमार जायसवाल सह प्रमुख, और मुंगराबादशाहपुर व मछलीशहर विस हेतु दुर्बली राम बिन्द प्रमुख व राज पटेल सह प्रमुख, जफराबाद व मड़ियाहूूं विस हेतु राम विलास पाल प्रमुख व रामहित निषाद सह प्रमुख बनाये गये है, केराकत व विस जो गाजीपुर के सैदपुर से जुड़ी है, के लिये नन्द लाल प्रजापति प्रमुख बनाये गये हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया की अगस्त माह में पार्टी द्वारा नव मतदाता सम्मेलन, युवा सम्मेलन, महिला सम्मेलन होगा जिसके विधानसभा सह बूथ सम्मेलन आयोजित होगा जिसमें बूथ अध्यक्षों को आई कार्ड वितरित किया जायेगा। इस अवसर पर जनार्दन सिंह, पंकज मिश्रा, रामसिंह मौर्या, अजीत प्रजापति, डा. अजय सिंह, गिरीश यादव, पुष्पराज सिंह, संदीप तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, उषा किरण, पवन मण्डल, सुनील सेठ, राम विलास पाल, पियूष गुप्ता, मनोज दूबे, राजवीर दुर्गवंशी आदि उपस्थित रहे।

Related

UP 1803546880616077260

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item