aajtaktimes

जिला तलवारबाजी संघ की नयी कार्यकारिणी गठित

जौनपुर। जिला तलवारबाजी संघ की बैठक वरिष्ठ प्रशिक्षक लालजी निषाद की देख-रेख में सम्पन्न हुई जहां संघ की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान पिछले 4 वर्षों से संघ के अध्यक्ष रहे विनीत शुक्ला एडवोकेट को सर्वसम्मत से पुनः अध्यक्ष चुन लिया गया। इस पर उपस्थित सभी लोगों ने श्री शुक्ला का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मालूम हो कि श्री शुक्ला कई खेल संघों से जुड़े हैं। साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। इसके अलावा नार्थ ईस्ट में संगठन मंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। इस मौके पर श्री शुक्ला ने बताया कि वह विश्वविद्यालय की टीम में शामिल होकर कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेल चुके हैं। नयी कार्यकारिणी में श्री शुक्ला के अलावा डा. अजय दूबे उपाध्यक्ष, लालजी निषाद सचिव, मानिक चन्द्र सेठ कोषाध्यक्ष बनाये गये। साथ ही धर्मवीर मोदनवाल, विमल गुप्ता, चन्दन निषाद सदस्य नामित किये गये।

Related

UP 3210292977387449728

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item