aajtaktimes

आईआरसीटीसी यात्री बीमा सहित और भी देगी कई सुविधाएं

मुंबई: रेलवे की सार्वजनिक कंपनी आईआरसीटीसी ने आज कहा कि उसकी यात्री बीमा व अनारक्षित टिकट जारी करने सहित कई सुविधाएं शुरू करने की योजना है। आईआरसीटीसी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अरुण कुमार मनोचा ने यहां यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि हम शीघ्र ही यात्री बीमा शुरू करने जा रहे हैं और अनुबंध पत्र पहले ही जारी किया जा चुका है। हमने तीन कंपनियों को चुना है। दस लाख रुपये के लिए बीमे के लिए खर्च दो रुपये प्रति यात्रा से भी कम होगा।
आईआरसीटीसी ने एसबीआई के मोबाइल वालेट बड़ी के जरिए डिजिटल भुगतान सुविधा देने के लिए आज भारतीय स्टेट बैंक ‘एसबीआई’ से गठजोड़ किया। मनोचा ने कहा कि कंपनी रेलवे टिकटिंग के अन्य क्षेत्रों में भी संभावनाएं तलाश रही है।

Related

UP 3738960592921342157

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item