aajtaktimes

जनता का भरोसा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत : गोप

अज़मी रिज़वी
बाराबंकी । उत्तर प्रदेश सरकार में ग्राम्य विकास मंत्री व समाजवादी पार्टी यूपी संगठन महासचिव  अरविन्द कुमार सिंह "गोप"  ने आज अपने  निवास बाराबंकी में जिले के कोने कोने से आये आगंतुकों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के लिए सक्षम अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए और कहा कि समस्या निस्तारण में किसी प्रकार की देरी और ढिलाई नहीं होनी चाहिए , जनता का भरोसा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है ,
मंत्री गोप ने मौजूद लोगो से कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने समाजवादी सरकार का नेतृत्व करते हुए पिछले 4 सालों में विकास के नए आयाम रचे हैं ,अब इन कार्यों को हम सबको जनता के बीच ले जाना है और 2017 में फिर से प्रचंड  बहुमत की समाजवादी सरकार बनाकर अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना है जिससे प्रदेश का विकास इसी तरह चलता रहे ।

Related

UP 2649757835657495534

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item