यू पी में नेशनल हाईवे पर माँ-बेटी के साथ गैंग रेप !
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_686.html
यूपी के बुलंदशहर में नेशनल हाइवे-91 पर मां बेटी के साथ गैंगरेप की घटना हुई है । नोएडा का रहने वाला परिवार परसों रात बुलंदशहर के रास्ते शाहजहांपुर जा रहा था ।
नेशनल हाइवे 91 पर बुलंदशहर से महज दो किलोमीटर दूर सडक पर कार रोककर अगवा किया और फिर बंधक बनाकर गैंगरेप किया गया. घटना शुक्रवार देर रात की है. पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंची है ।
14 साल की बच्ची और उसकी मां के साथ दरिंदों ने गैंगरेप किया है. दो घंटे तक परिवारवालों को बंधक बनाकर रखा गया और बाद में पैसे और गहने लूट लिये. परिवार ने नोएडा पुलिस को फोन किया तब जाकर बुलंदशहर पुलिस ने पीडितों से संपर्क किया ।
प्रसाशन ने कार्रवाई करते हुए संबिधत थाना क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है. खबर है कि पुलिस ने इससे जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है ।
पीड़ित परिवार ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, "शुक्रवार की रात 11.30 बजे परिवार के 6 लोग नोएडा से शाहजहांपुर एक रिश्तेदार के यहां तेरहवीं के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे. बुलंदशहर के नज़दीक गाड़ी पर किसी चीज़ से हमला हुआ. एक बार ज़ोरदार आवाज़ आने के बाद करीब 1 किलोमीटर दूर जाकर फिर से आवाज़ आने पर गाडी को रोका. गाड़ी रोकते ही बीच हाईवे पर 7-8 लोगों ने गाड़ी को घेर लिया और गाड़ी में मौजूद 3 पुरुषों को बन्दूक की नोक पर ले लिया ।
परिवार ने आगे बताया, "डकैती करने आये लोगों में से एक ने गाड़ी को हाईवे से नीचे खेतों में उतार दिआ. गाड़ी में बैठी 3 महिलाओं से मार पीट कर गहने उतरवाये फिर उनमे से 2 के साथ गैंगरेप किया गया. यह सब रात 1.15 के करीब हुआ ।
परिवार ने आगे बताया, "डकैती करने आये लोगों में से एक ने गाड़ी को हाईवे से नीचे खेतों में उतार दिआ. गाड़ी में बैठी 3 महिलाओं से मार पीट कर गहने उतरवाये फिर उनमे से 2 के साथ गैंगरेप किया गया. यह सब रात 1.15 के करीब हुआ ।
परिवार का दावा है गहने और कैश मिलकर डेढ़ लाख रुपये की लूट हुई है. यह सब करने के बाद डकैतों ने परिवार के सभी लोगों के हाथ पैर बांध दिए थे जिससे किसी तरह निकल कर पुलिस को सूचना दी गयी. पहली बार 100 नंबर पर फ़ोन किया लेकिन जवाब नही मिला ।

