सैकड़ों कांवरिये बाबा धाम के लिये हुये रवाना
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_708.html
जौनपुर। जनपद के शाहगंज विकास खण्ड के बड़उर (जपटापुर) गांव से बोल बम कांवरिया संघ का एक विशाल जत्था जलाभिषेक के लिये बाबा बैजनाथ धाम के लिये रवाना हुआ। इस दौरान गांव की महिलाओं एवं बच्चों ने उन्हें तरसावां मोड़ तक गाजे-बाजे के साथ विदा किया। इस मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान डा. अरविन्द गुप्ता ने सभी का स्वागत करते हुये बाबा धाम के लिये रवाना किया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष हरिश्चन्द्र प्रजापति, महामंत्री रामसूरत यादव, राम अचल, बबलू, अनिल बिंद, नारायन, ज्ञानचन्द, दीपचन्द, मन्नू प्रजापति, मन्ना कन्नौजिया सहित कई लोग मौजूद रहे।

